लोगों का यह मानना है कि कम भोजन करने से हम अपने वजन को कम(vajan kam karne ke upay) कर सकते हैं| लेकिन सच तो यह है कि वजन कम भोजन करने से नहीं बल्कि सही तरीक़े से खाने से कम होता है| जी हाँ दोस्तों, भोजन का ठीक से न पच पाना वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है| अगर पाचन क्रिया दुरुस्त नहीं है तो व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है|
अगर आप सचमुच अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने जीवनशैली पर ध्यान देना होगा| वजन कम करने के लिए ध्यान देने योग्य सबसे महत्वपूर्ण चीज है सही खान-पान, नियमित एक्सरसाइज और योग|
आइये वजन को कम करने(vajan kam karne ke upay) के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं-
- पानी
पानी को कभी भी एक सांस में गटागट नहीं पीना चाहिए| बल्कि उसे जिस प्रकार चाय या कॉफ़ी पीते हैं बिलकुल उसी प्रकार घूँट ले करके पीना चाहिए| क्योंकि हमारे मुहं से हर वक्त लार निकलती रहती है और पेट में एसिड बनता है| जब हम पानी पीते हैं तो हमारे मुहं से निकलने वाला लार पेट के एसिड को समाप्त कर देता है| जिससे पाचन क्रिया ठीक रहती है|
अगर आपकी पाचन क्रिया ठीक प्रकार से काम करेगी तो आपके वजन बढ़ने के चांसेस कम होंगे| इसके अलावा हर व्यक्ति को चाहे पुरुष हो या महिला उसे एक दिन में हर रोज कम से कम 3-4 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए|
- फ़ास्ट फ़ूड से परहेज करें
बाजार के खाने की चीजों में फैट अधिक होता है, जिससे वजन बढ़ जाता है| इसलिए चिप्स, कचैड़ियाँ, बर्गर, पिज़्ज़ा ये सब फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचें|
- सीढ़ियों का उपयोग करें
घर या फिर दफ़्तर में लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें| इससे आपका फैट बर्न होगा साथ ही साथ आपकी फिजिकल एक्सरसाइज भी हो जाएगी| वजन घटाने का यह सबसे आसान तरीका है| इसे जरूर अपनाएं|
- क्रंच एक्सरसाइज से करें पेट का वजन कम
इस एक्सरसाइज से आप अपना वजन कम कर सकते हैं| हर रोज सुबह इस एक्सरसाइज को करें| इसके स्टेप्स भी बहुत आसान हैं| पीठ के बल सीधे लेट जाएँ| अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे कर लें. उसके बाद उपनी upper body को एब्डोमेन(पेट) के जरिये ऊपर उठाएं| Up and Down करें|