हमारे पेट की आंत से कई ऐसे पदार्थ निकलते हैं| जो भोजन को पचाने में सहायक होते हैं| लेकिन जब ये अधिक मात्रा में निकलते हैं तो यह आँतों में घाव कर जाते हैं| जो कि आगे चलकर अल्सर का रूप ले लेता है| पेट के अल्सर का घरेलू तरीकों से इलाज(ulcer ka desi ilaj) संभव है|
हमें बस अपनी दिनचर्या और खानपान को बदलने की जरूरत है| हर दिन समय पर सोयें और समय पर उठें| हर रोज योग, एक्सरसाइज तथा सुबह और शाम आधा घंटा टहलने जाएँ| इससे शरीर को भरपूर मात्रा में ओक्सिजन मिलता है| जिससे फेफड़े स्वस्थ्य रहते हैं| अपने पेट में कतई कब्ज न बनने दें|
तली-भुनी, अधिक मसालेदार और तेज नमक मिर्च खाने वाले पदार्थों से परहेज करें| आइये पेट के अल्सर से बचाव के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं…
पेट के अल्सर से बचाव हेतु घरेलू उपाय – Ulcer ka desi ilaj
- केला
केला एसिडिटी की समस्या के लिए रामबाण है| केले में एंटीबैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं| जो पेट के अल्सर में लाभकारी होते हैं| इस रोग में कच्चा और पका केला दोनों प्रकार से फायदेमंद होता है| कच्चे केले की सब्जी बनाकर उसमें चुटकी भर हींग मिलाकर खाएं| बहुत ही जल्दी लाभ मिलेगा|
- लहसुन
लहसुन पेट के अल्सर में बहुत ही ज्यादा असरकारी है| इसके 3 कलियों को कुचलकर पानी के साथ सेवन करें| लाभ होता है|
- शहद
इसमें ग्लूकोज़ पेरोक्साइड गुण पाया जाता है| जो पेट के जलन को कम करके उसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को ख़त्म कर देता है|
- सहजन
इसके एंटीबैक्टीरियल गुण हमें रोगों से लड़ने में मदद करते हैं| पेट के अल्सर के उपचार के लिए इसके फली को पीसकर इसमें दही मिलाकर खाएं| लाभ मिलेगा|
- नारियल
इसके दूध और पानी में एंटी-अल्सर गुण पाए जाते हैं| जो पेट के अन्दर अल्सर पैदा करने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को जड़ से ख़त्म कर देता है| अगर आपके किसी भी जानने वाले को इसकी शिकायत हो उसे जरूर नियमित रूप से नारियल पानी पीने के लिए बोलें|