ताबें के बर्तन में रखे पानी को पीने के फ़ायदे!

Tambe ke bartan ka pani peene ke fayde

हमने अपने बड़े बुजुर्गों से कई बार सुना होगा कि हमें अन्न की तुलना में पानी अधिक पीना चाहिए| इसका मुख्य कारण यह है कि हमारे शरीर में पानी की अधिक मात्रा होती है| अगर हम पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीयेंगे तो हमारा शरीर रोगी बन जायेगा|

इसलिए आयुर्वेद के हिसाब से हर व्यक्ति को हर रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए| लेकिन अगर वह जल ताबें के पात्र(tambe ke bartan ka pani peene ke fayde) में रखा हो तो वह सोने पे सुहागा| यानी यह हमारे सेहत के लिए रामबाण है|

इसमें रखे पानी के सेवन से कई बीमारियाँ तो बिना दवा के ही ठीक हो जाती हैं| यह हमारे शरीर से टोक्सिन्स यानी जहरीले पदार्थ को बाहर निकाल फेंकता है|

महत्वपूर्ण बात यह है कि तांबे के बर्तन में 8 घंटे तक रखा हुआ पानी ही फायदेमंद होता है| इसके लिए रात को सोने से पहले इसके पात्र में जल डालकर रख दीजिये और सबह इसको पी लें| बहुत से लोगों को इसके फायदों के बारे में पता भी नहीं होगा| आइये इसके पात्र में रखे जल यानी पानी को पीने से क्या-क्या फ़ायदे होते हैं उसके बारे में जानते हैं-

तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने के 4 बेहतरीन गुण – Tambe ke bartan ka pani peene ke fayde

  • थाइरोइड के लिए लाभदायक

थाइरोइड के विशेषज्ञ बताते हैं कि तांबे के पात्र में रखा हुआ जो जल होता है वह शरीर में थायरेक्सीन हार्मोन को नियंत्रित कर देता है| साथ ही साथ इस ग्रंथि की कार्यप्रणाली को भी नियंत्रित कर देता है|

  • गठिया के लिए फायदेमंद

आजकल तो लोग बहुत कम उम्र में ही गठिया और जोड़ों के दर्द से ग्रसित हैं| अगर आप इसकी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो तांबे के बर्तन में रखा हुआ जल पीयें| तांबे के पात्र में रखे जल में ऐसे गुण आ जाते हैं जो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम कर देते हैं| जिसकी वजह से गठिया और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है|

  • दिल बनाये तंदुरुस्त

आजकल तो जिसको देखो वही तनाव से ग्रसित है| यह हमारी एक दिनचर्या बन चुकी है| अगर आप इस समस्या से निज़ात पाना चाहते हैं तो रात को रखे हुए तांबे के बर्तन को सुबह उठकर खाली पेट पी लीजिये| इससे रक्त संचार सुचारू रूप से काम करता है| साथ ही साथ कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियाँ दूर रहती हैं|

  • पाचन क्रिया को ठीक रखता है

अगर किसी को गैस या एसिडिटी की समस्या अधिक होती है तो उसे रात का रखा हुआ तांबे के बर्तन वाला जल सुबह उठकर पीना चाहिए| यह बिलकुल अमृत समान कार्य करता है| आयुर्वेद के अनुसार अगर आप तांबे के पात्र में रखा पानी पीते हो तो इससे आपकी पाचन क्रिया ठीक रहती है|

दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि आपको तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने के ये फ़ायदे(tambe ke bartan ka pani peene ke fayde) उपयोगी लगे होंगे|

मेरा आप सबसे निवेदन है कि कृपया महत्वपूर्ण जानकारी को जितना हो सके उतना शेयर करें क्योंकि आपका एक शेयर कई लोगों की सेहत को सुधारने में मदद कर सकता है| धन्यवाद|

Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here