साइनस(sinus ka gharelu upchar) के रोग में मरीज की नाक बंद हो जाती है, सर में दर्द रहता है, नाक से पानी गिरता है और हल्का-हल्का आँखों एवं पलकों के किनारे पर दर्द रहता है| अगर नाक की सफाई के साथ-साथ कुछ जरूरी घरेलू नुस्खों को अपनाया जाय तो आप इस बीमारी में आराम पा सकते हैं| कौन-कौन से घरेलू नुस्खें हैं? आइये जानते हैं उनके बारे में…
साइनस के कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय – Sinus ka gharelu upchar
- हल्दी और अदरक
अगर आप साइनस से तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके मिश्रण का बना हुआ चाय पीयें| बहुत लाभ होता है| हल्दी के औषधीय गुण हमें कई प्रकार की एलर्जी से बचाती है| अदरक बंद नाक को खोलने एवं उसमें जमा गन्दगी को साफ़ करने में हमारी मदद करते हैं|
इसके चाय को बनाने के लिए 1 इंच हल्दी और 1 इंच अदरक की जड़ों को लें| फिर इन दोनों को मसलकर एक कप पानी में डालकर अच्छे से ढक कर 10 मिनट तक उबालें| फ़िर इसे ठंडा हों जाने के बाद अच्छे से छानकर पीयें| इस चाय के सेवन से आपको साइनस में बहुत लाभ मिलेगा|
- सेब का सिरका
यह साइनस के रोग में बहुत उपयोगी है| आप एक गिलास गर्म पानी में सेब के सिरके के 2 बड़े चम्मच को, 1 छोटे चम्मच शहद के साथ मिलाकर गर्मागर्म चाय की तरह सिप ले करके पीयें| इस चाय को आप दिन में 2 बार ले सकते हैं| इसको पीने से आपको काफ़ी फ़र्क महसूस होगा|
सेब के सिरके का पूरा लाभ लेने के लिए आप पानी और सेब के सिरके को समान मात्रा में मिलाकर इसका भाप लें| इसका मिश्रण संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को जड़ से ख़त्म कर देता है|
- पुदीने का तेल
साइनस की समस्या में आराम पाने के लिए आप इसके तेल का उपयोग भाप के तौर पर कर सकते हैं| यह नाक में जमा बलगम के परत को पतला करने में हमारी मदद करता है|
इसके लिए आप एक कटोरे गर्म पानी में 6-7 बूँद पुदीने के तेल को डालें| फिर एक साफ़ तौलिये की सहायता से सर को झुकाकर इसका अच्छे से भाप लें| यह घरेलू उपचार आपको काफ़ी हद तक राहत देगा|
दोस्तों! साइनस के लिए बताये गए उपरोक्त उपाय(sinus ka gharelu upchar) आपको कैसे लगे? या फिर आप इसके अलावा कोई और नुस्खे जानते हैं तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें जरूर बताएं| हम आपसे जल्द ही संपर्क करेंगे|