अगर आपके बाल पक रहे हैं तो जरूर आजमायें ये 5 घरेलू नुस्खे!

Safed balo ko kala karne ke upay

बालों का समय से पहले सफ़ेद हो जाना (safed balo ko kala karne ke upay) आजकल एक बड़ी समस्या बनती जा रही है| इससे निजात पाने के लिए लोग कई प्रकार के हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं जिससे बाल कमजोर होकर पक जाते हैं| ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिनसे आप अपने पके हुए बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं| आइये उनमें से कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं-

पके हुए बालों को काला करने का 5 घरेलू उपाय – Safed balo ko kala karne ke upay

आवंला

आवंला न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि यह हमारे पके हुए बालों को भी काला करने में उपयोगी है| आवंले को बारीक काटकर इसे हल्का गर्मकर नारियल के तेल में मिलाकर सर पर लगायें एवं इसके साथ-साथ आप आवंले को अपने डाइट में चटनी के रूप में सेवन करें|

कढ़ी पत्ता

पके हुए बालों के लिए कढ़ी पत्ता बहुत ही अच्छा होता है| जब आप नहाने जाएँ तो इसके 10-15 पत्तों को एक लोटे पानी में डाल दें और उसके एक घंटे बाद उसी पानी से सर को धोएं लाभ होगा|

प्याज

बालों को काला करने में प्याज अत्यंत उपयोगी है| कुछ दिनों तक बालों में इसका पेस्ट लगाने से लाभ मिलता है| नहाने के कुछ देर पहले इसके पेस्ट को सर में लगा लें और फिर उसके बाद नहा लें| इससे आपके बाल चमकने लगेंगे और साथ ही साथ बाल भी काले होना शुरु हो जायेंगे|

भृंगराज और अश्वगंधा

इनकी जड़ें बालों के लिए लाभदायक होती हैं| इनका पेस्ट बनाकर नारियल के तेल के साथ बालों की जड़ों में मसाज करें| इसे कम से कम एक घंटे तक लगा रहने दें फिर उसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें| इससे आपके सफ़ेद बाल काले होने लगेंगे|

काली मिर्च

यह मिर्च भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारे पके हुए बालों को भी काला करने में उपयोगी है| इसके 8-10 दानों को एक बड़े पैन में उबाल लें फिर ठंडा होने के बाद इसके पानी से अपने बालों को धोएं| ऐसा लम्बे समय तक करने से यह असर दिखाना शुरु करती है|

तो दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि आपको ये नुस्खे पसंद आये होंगे और आप इसे जरूर आजमाएंगे|

अगर आप इसके अलावा कोई और नुस्खा जानते हैं तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें|

दोस्तों! मेरा आप सबसे एक और निवेदन है कि कृपया इस पोस्ट को अपने मित्रों और परिवारजनों संग अवश्य शेयर करें जिससे कि वे लोग भी इसका लाभ उठा सकें|

इस पोस्ट को पढने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया!

Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here