पीलिया को ठीक करने का आसान घरेलू नुस्खा!

Piliya ka gharelu ilaj

पीलिया (piliya ka gharelu ilaj) शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ जाने से होती है| इस रोग में रोगी का पेशाब, नाखून, त्वचा, आँख का सफेदी भाग पीला पड़ जाता है| इसमें मरीज को बहुत ही अधिक कमजोरी महसूस होती है|

इसके अलावा उसे कब्ज, जी मचलना, सरदर्द, बदनदर्द, भूख बिलकुल न लगना आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है| इस रोग को घरेलू नुस्खों से बहुत ही जल्दी ठीक किया जा सकता है| आइये ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं-

पीलिया को ठीक करने के 6 सरल घरेलू उपाय – piliya ka gharelu ilaj

गन्ने का रस

पीलिया के रोगों में गन्ने का रस बहुत ही महत्वपूर्ण है| इसके रस के सेवन से रोगी को बहुत ही जल्दी लाभ मिलता है| रस के बजाय अगर पूरा साफ़ करके गन्ने को दांतों से चूसा जाए तो यह बहुत जल्दी असर करता है|

मूली

इस रोग में रोगी को मूली के पत्तों का साग बनाकर खिलाना चाहिए| पीलिया के रोगों में मूली का सलाद भी सेवन करना चाहिए यह भी लाभप्रद है| मूली के पत्तों का रस 50 ग्राम लेकर उसमें 10 ग्राम मिश्री मिलाकर प्रातः खाली पेट लेने पर रोगी का पीलिया एक हफ़्ते के अन्दर ठीक हो जाता है|

छाछ

एक गिलास छाछ में थोड़ी सी चुटकी काली मिर्च डालकर दिन में तीन बार पीने से एक सप्ताह के अन्दर पीलिया रोग ठीक हो जाता है|

चने की दाल

रात को मुट्ठी भर चने की दाल लेकर उसको भिगो दें फिर सुबह उसका पानी निकालकर उस भीगे हुए चने को गुड़ के साथ सेवन करें| इसे लगातार एक हफ़्ते तक सेवन करने से पीलिया रोग ठीक हो जाता है|

संतरा

सुबह-सुबह खाली पेट दो संतरे खाने या फिर उसका जूस दिन में 3 बार पीने से एक हफ़्ते के अन्दर रोगी का पीलिया ठीक होते देखा गया है|

पुदीना

पुदीने का रस निकाल लें फिर उसके बाद उसमें थोड़ी सी मिश्री डालकर पीने से पीलिया में बहुत जल्दी लाभ होता है| इसका रस पीने से लीवर में जमा विषाक्त पदार्थ साफ हो जाता है| इसे कम से कम 6-7 दिन तक अवश्य लें|

तो दोस्तों मैं आशा करता हूँ आपको हमारे ये नुस्खे पसंद आये होंगे और आप इसे अपने दिमाग में जरूर रखेंगे| अगर आपके जानने वाले में किसी को पीलिया हो गया हो तो इन नुस्खों को उनके साथ जरूर शेयर करें| इस पोस्ट को पढने के लिए आप सब लोगों का धन्यवाद|

Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here