पेट के कीड़ों को समाप्त करने का आसान देशी नुस्खा!

Pet ke keede ka desi ilaj in hindi

पेट में अगर कीड़े पड़ जायें तो ये बहुत दुखदायी होता है| यह समस्या सबसे अधिक बच्चों में होती है लेकिन बड़ों की आँतों में कीड़े हो सकते हैं| इन कीड़ों की वजह पेट में कब्ज बनना, बदहजमी होना, शरीर में चकत्ते पड़ जाना, एनीमिया जैसी कई बीमारियाँ हो जाती हैं| इसकी वजह से रोगी को खाने में रुचि नहीं होती और उसे चक्कर भी आता है| यह अशुद्ध भोजन करने और साफ़ सफाई न करने से हमारे शरीर में उत्पन्न हो जाते हैं| आइये पेट के कीड़ों को ख़त्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों (pet ke keede ka desi ilaj in hindi) के बारे में जानते हैं-

पेट में कीड़े हो तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे – Pet ke keede ka desi ilaj in hindi

1- टमाटर

टमाटर को काटकर उसमें सेंधा नामक और काली मिर्च का चूर्ण मिलाएं और उसके बाद सेवन करें| इससे पेट के कीड़े मरकर गुदा मार्ग से बाहर निकल जाते हैं|

2- अजवाइन

अजवाइन का चूर्ण आधा ग्राम और उतना ही गुड लेकर इसकी गोलियां बना लें और फिर उसके बाद 2-3 दिन तक दिन में 3 बार इसके सेवन से पेट के कीड़े समाप्त हो जायेंगे|

3- कच्चे आम की गुठली

कच्चे आम की गुठली का चूर्ण दही या पानी के साथ सुबह-शाम कुछ दिन तक सेवन करने से पेट के कीड़े मल के रास्ते बाहर निकल जायेंगे!

4- काला नमक

चुटकी भर काला नमक और अजवाइन आधा ग्राम लेकर इसका चूर्ण बनाकर रात के समय रोजाना गर्म पानी के साथ लेने से पेट के कीड़े दूर हो जायेंगे(pet ke keede ka desi ilaj in hindi)|

5- तुलसी

पेट में कीड़े होने पर तुलसी के पत्तों का एक चम्मच रस दिन में 2 बार पीने से पेट के कीड़े मरकर मल के साथ निकल जाते हैं|

6- आडू(Peaches)

आडू के पत्तों का रस 2-3 चम्मच पीयें, थोड़ा सा गुड खाकर तब उसके बाद आडू का रस पीयें|

7- छाछ

रोगी को खट्टी छाछ पिलाने से उसके पेट के कीड़े मर जाते हैं|

तो दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि आपको ये नुस्ख़े उपयोगी लगे होंगे और आप इसे जरूर आजमायेंगे|

अगर आप इसके अलावा और कुछ नुस्खे जानते हैं या आपका कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें बताएं|

मेरा आप सबसे एक और निवेदन है कृपया इस पोस्ट को अपने मित्रों और परिवारजनों संग जरूर शेयर करें जिससे कि वे लोग भी इसका लाभ उठा सकें| धन्यवाद||

Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here