माइग्रेन(migraine ka ilaj in hindi) एक प्रकार का सरदर्द है जो कि सर के किसी एक हिस्से में बहुत तेज पीड़ा होती है| कई बार तो इसमें मरीज को उल्टी जैसा महसूस होता है| इस प्रकार के दर्द से कई बार मरीज की आँखे लाल हो जाती हैं और कई बार तो सूज आती हैं|
पर इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं| इसको कुछ घरेलू उपायों के द्वारा ठीक किया जा सकता है| आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में|
माइग्रेन को ठीक करने के लिए अपनाएं इन 4 घरेलू उपायों को – Migraine ka ilaj in hindi
- पेपरमिंट का तेल
पुदीना सर के दर्द को दूर करने में बहुत लाभकारी है| इसके महक से शरीर का रक्त अच्छे ढंग से प्रवाहित होता है| सर में जब खून का प्रवाह ढंग से नहीं होता है तो यह सरदर्द का रूप ले लेती है| इसलिए इसके थोड़े से तेल(लगभग 3 बूँद) को सीधा आप दर्द वाली जगह पर लगा सकते हैं| यह दर्द वाली जगह पर तुरंत शीतलता प्रदान करता है|
- अदरक
अदरक में मौजूद गुण माइग्रेन के दर्द को दूर करने में सक्षम हैं| अदरक के छोटे से टुकडे को अच्छे से धुलकर, छीलकर उसे सादे पानी में उबाल लें| फिर पानी ठंडा हो जाने के बाद नीम्बू और शहद की कुछ बूँद को डालकर पीयें| बहुत ही जल्द आराम मिल जायेगा|
- धनिया
धनिये को हम अपने भोजन में खाने का स्वाद बढ़ाने और पचाने में उपयोग करते हैं| लेकिन क्या आप जानते हैं इस मसाले का प्रयोग प्राचीन काल से माइग्रेन के दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है| माइग्रेन के दर्द में इसके बीजों से तैयार की गयी चाय बेहद लाभकारी होती है| धनिये के कुछ बीजों को लेकर उसे गर्म पानी में कम से कम 10 मिनट तक उबालें| फ़िर उसके बाद अपने स्वाद के अनुसार इसमें चीनी मिलाकर पीयें| बहुत ही जल्दी लाभ मिलता है|
- सर की मालिश
विशेषज्ञों का कहना है कि माइग्रेन के दर्द में सर के पीछे के हिस्से पर मालिश करने से माइग्रेन में बहुत जल्दी राहत मिल जाती है और इसके साथ-साथ अगर पैरों की भी मालिश की जाय तो यह बहुत असरकारी होता है| इससे शरीर का रक्त प्रवाह तेज होता है|