बायीं तरफ़ करवट लेकर सोने के फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

left side sone ke fayde

हम पूरे दिन क्या खाते हैं? क्या पीते हैं? कैसी हमारी पूरे दिन की दिनचर्या है? इन सब चीजों से हमारे सेहत पर असर पड़ता है| इसके साथ-साथ हम किस दिशा में मुख करके सोते हैं इससे भी हमारे सेहत पर असर पड़ता है| आज हम आपको इसी से जुडी जानकारी बताएँगे जिसको आपको सोने के दौरान याद रखना है|

डॉक्टरों का कहना है कि सोते समय हम जिस भी तरफ़ सोते हैं| उससे सिर्फ हमारे अंगों पर ही फ़र्क नहीं पड़ता बल्कि मष्तिष्क पर भी इसका असर होता है|

विशेषज्ञों का कहना है कि बाएँ तरफ़ करवट ले करके सोना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है(left side sone ke fayde)| आइये जानते हैं कैसे-

बायीं तरफ़ करवट लेकर सोने के 4 बेहतरीन लाभ – left side sone ke fayde

एसिडिटी की समस्या से छुटकारा

बायीं तरफ़ करवट ले करके सोने से कई बीमारियाँ आने से पहले ही ख़त्म हो जाती हैं| जिसमे पेट फूलना, कब्ज बनना, एसिडिटी आदि बायीं तरफ करवट लेकर सोने मात्र से हल हो जाती है| डॉक्टरों का कहना है कि बायीं तरफ़ करवट लेकर सोने से लीवर पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं पड़त| जिससे शरीर के अन्दर जमा होने वाले टोक्सिन लसिका तंत्र के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं|

पाचन तंत्र दुरुस्त रखता है

बायीं तरफ़ करवट लेकर सोने से अग्न्याशय जिसका काम भोजन को पचाने का है| वह सुचारू रूप से काम करता है| जिससे खाया हुआ भोजन आसानी से पच जाता है|

दिल के लिए उपयोगी

बायीं ओर करवट लेकर सोना दिल के लिए भी फायदेमंद है| इस तरफ़ सोने से दिल पर कोई दबाव नहीं पड़ता| जिसकी वजह से दिल तक खून की मात्रा सही ढंग से सप्लाई हो रही होती है| डॉक्टरों का कहना है कि हमारे ह्रदय को हमेशा सम्पूर्ण मात्रा में खून पहुंचना चाहिए|

गर्भावस्था में भी फायदेमंद

इस ओर करवट लेकर सोने से गर्भवती महिला के शरीर में खून का संचार सही मात्रा में होता है जो उसके पेट में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है|

तो दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी और इसे आप सोने के दौरान जरूर ध्यान में रखेंगे|

कृपया आप सब लोगों से निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों और मित्रों संग अधिक से अधिक शेयर करें जिससे वे लोग भी इसका लाभ ले सकें| धन्यवाद!!

Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here