किशमिश के ये फ़ायदे आपको हैरत में डाल देंगे!

Kishmish ke fayde in hindi

किशमिश अंगूर को सुखा कर बनाये जाते हैं| किशमिश खाने में मीठी, स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ख़ास है| किशमिश का उपयोग पकवान बनाने से लेकर, शादी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पार्टी और धार्मिक कार्यों में किया जाता है| आइये अब किशमिश के गुणों(kishmish ke fayde in hindi) के बारे में जानते हैं-

किशमिश के कुछ ख़ास फ़ायदे! पढ़ें – kishmish ke fayde in hindi

1- रक्त बढ़ाने में सहायक होता है

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें गाजर या अनार के जूस में थोड़ी सी किशमिश डालकर पीने से 25-30 दिनों में रक्त की कमी दूर हो जाती है|

2- हड्डियों के लिए उपयोगी

किशमिश में मौजूद बोरोन, कैल्शियम, आयरन मांसपेशियों एवं हड्डियों को मजबूत बनाते हैं|

3- कब्ज की समस्या से निज़ात

एक गिलास गर्म दूध में थोड़ी सी किशमिश पीसकर पीने से एसिडिटी, कब्ज आदि से छुटकारा मिल जाता है|

4- ब्लड प्रेशर

किशमिश ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में रामबाण का काम करता है| इसमें मौजूद मैग्नीशियम, फाइबर, पोटाशियम कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में सक्षम हैं|

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर 8-10 किशमिश के दानों को एक गिलास ठन्डे पानी में 10 मिनट तक भिगो कर रखें फिर मसल कर घोल दें फिर उसमें एक नीम्बू निचोड़कर इसे पीयें| इससे आपका ब्लडप्रेशर सामान्य स्तर पर आ जायेगा|

5- दुबलापन दूर करे

दुबले लोगों को एक गिलास दूध में एक पका केला उसमें 7-8 दाने किशमिश के मिलाकर सुबह-शाम पीने से शरीर बलवान बन जाता है|

6- एनीमिया

किशमिश एनीमिया को दूर करता है क्योंकि इसमें भारी मात्रा में आयरन होता है|

7आँखों के लिए लाभप्रद

किशमिश आँखों के लिए भी बहुत लाभकारी है| इसमें एंटीओक्सिडेंट गुण पाई जाती है जो कि आँखों के प्री रेडिकल्स से लड़ने में हमारी मदद करता है|

8त्वचा में लाभदायक

रोज सुबह किशमिश का पानी पीने से आप हमेशा जवां और खूबसूरत बने रहेंगे| इसका पानी चेहरे की झुर्रियों को हटाने में हमारी मदद करता है|

दोस्तों! किशमिश के इतने सारे गुणों को जानकार आप इसे अपने रोजाना के डाइट में शामिल करें और इसका लाभ उठाएं|

कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सगे-संबधियों के साथ शेयर जरूर करें जिससे कि वे लोग भी इसका लाभ ले सकें|धन्यवाद!!

Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here