शरीर में खून की कमी है तो उसे बढ़ाने के उपाय!

khoon badhane ke tarike

खून की कमी एक आम समस्या है और यह समस्या पुरुषों के बजाय महिलावों में अधिक देखने को मिलती है| जब शरीर में लाल रक्त कणिकाएँ कम हो जाती हैं तो शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है| हेमोग्लोबिन एक तरह का प्रोटीन होता है| यह हमको ओक्सिजन प्रदान करता है| इसकी कमी से व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है|

आइये खून बढ़ाने के (khoon badhane ke tarike) कुछ महत्वपूर्ण घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं-

  • शहद

यह कई रोगों में उपयोगी है| एनीमिया के रोगियों के लिए भी यह बहुत लाभदायक है| 100 ग्राम शहद में 0.42 mg आयरन होता है इसलिए इसके नियमित सेवन से खून की कमी को दूर किया जा सकता है|

शहद को कैसे लेना है?

एक गिलास गुनगुने पानी में एक नीम्बू का रस मिला लें फिर उसके बाद एक चम्मच शहद मिलाकर हर रोज इसको पीयें| इससे खून की कमी दूर हो जाती है(khoon badhane ke tarike)|

  • पालक

पालक की सब्जी एनीमिया में बहुत ही किफायती है इसमें कैल्शियम, विटामिन a, बी9, ई, सी, फाइबर, और बीटा केरोटीन पाया जाता है| आधा कप उबले पालक में 3.2 mg आयरन पाया जाता है|

यह एक बार में ही किसी महिला के शरीर में 20 प्रतिशत तक आयरन की पूर्ति कर सकता है|

किस प्रकार करें पालक का सेवन?

इसका साग बनाकर खाएं| इसे आप सलाद के रूप में भी ले सकते हैं| पालक का सूप भी बनाकर पीया जा सकता है| इसका सूप पीने से खून बहुत जल्दी बढ़ जाता है|

  • चुकंदर

एनीमिया के लिए चुकंदर रामबाण दवा है चुकंदर ब्लड सेल्स को सक्रिय कर देता है| यह लौह तत्वों से युक्त होता है| इसलिए एनीमिया के रोगियों को अपने रोज के डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए|

किस प्रकार खाएं चुकंदर?

चुकंदर, गाजर, टमाटर और शिमलामिर्च मिलाकर सब्जी बनाई जा सकती है इसके साथ-साथ इसका जूस एवं सलाद के रूप में भी इसे लिया जा सकता है|

दोस्तों मैं आशा करता हूँ आपको हमारी ये जानकारी उपयोगी लगी होगी और आप इसे डॉक्टर की सलाह के साथ-साथ अपने भोजन में जरूर शामिल करेंगे|

अगर आपके किसी दोस्त या परिवार के किसी भी सदस्य को खून की कमी हो तो उन्हें यह पोस्ट जरूर शेयर करें जिससे कि वे लोग भी इसका लाभ उठा सकें| धन्यवाद!!

Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here