हल्दी वाला दूध पीने के हैं अद्भुत फायदे!

Haldi Doodh ke fayade

बचपन के समय में हमारी दादी माँ किस प्रकार से हल्दी वाला दूध(haldi doodh ke fayde) पीने के पीछे पड़ी रहती थी| लेकिन अब समझ आता है कि हल्दी वाला दूध हमारे सेहत के लिए कितना लाभदायक है| यह सिर्फ हमारे सर्दी-जुकाम और फ्लू में ही कारगर नहीं है बल्कि इसको पीने से हमारे सेहत में भी बहुत फ़ायदा होता है|

हल्दी में एंटी inflamtory गुण पाए जाते हैं| जो हमारे शरीर को कई संक्रमणों से बचाते हैं| हल्दी को दूध में मिलाकर पीने से कई घाव और बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं| हल्दी के इस्तेमाल से न केवल खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि सेहत को भी बहुत फायदा मिलता है| यह एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है| आइये हल्दी वाला दूध पीने के कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में जानते हैं-

हल्दी वाला दूध पीने के 5 फ़ायदे – Haldi doodh ke fayde

  • पाचन में सहायक

यह हमारे पाचन के लिए बहुत उपयोगी होता है| हर रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध के साथ आधा चम्मच शुद्ध हल्दी डालकर पीने से पाचन सम्बन्धी समस्या दूर हो जाती है|

  • हड्डियों के लिए लाभकारी

हल्दी वाला दूध पीने से हड्डियाँ मजबूत हो जाती हैं| हर रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से कैल्शियम की कमी दूर होती है| आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हल्दी वाला दूध रोज पीते हैं|

  • कैंसर

यह मिश्रण हमें स्तन, फेफड़े, त्वचा, बड़ी आंत के कैंसर से हमें बचाता है| इसके एंटीबायोटिक तत्व शरीर में होने वाले जलन और सूजन को कम करता है|

  • गठिया को दूर करने में है सहायक

यह जोड़ों और पेशियों को लचीला बनाकर गठिया के दर्द को कम करने में बहुत उपयोगी है| इसके मिश्रण को पीने से गठिया में आया सूजन कम हो जाता है|

  • खूबसूरत त्वचा के लिए है फायदेमंद

हर कोई अपनी त्वचा को ख़ूबसूरत बनाना चाहता है| इसलिए इसके एक गिलास दूध को हर रोज रात को सोने से पहलें पीयें| इससे आपके चेहरे की झुर्रियां, मुहांसे, दाग़ इत्यादि धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं|

दोस्तों उम्मीद करता हूँ हल्दी वाले दूध को पीने के ये फ़ायदे(haldi doodh ke fayde) आपको अच्छे लगे होंगे| अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करें| इस लेख को पूरा पढने के लिए आप सभी दोस्तों का धन्यवाद!

Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here