गावों में लोग इस बीमारी को चेचक(Chicken pox ka gharelu upchar), बड़ी माता, छोटी माता के नाम से बुलाते हैं| इस रोग में रोगी के शरीर पर छोटे-छोटे दाने पड़ जाते हैं, और कई बार तो रोगी के शरीर पर दानों में पस तक बन जाते हैं| इस रोग को ठीक होने में तकरीबन 16-18 दिन लग जाते हैं|
यह बीमारी अक्सर बच्चों में देखने को मिलती है पर यह किसी को भी हो सकती है| इस बीमारी में शरीर में कमजोरी आने लगती है, और उसके साथ-साथ इसके दानों में खुजली भी बहुत होती है| इनके दानों पर खुजली कतई न करें| क्योंकि ऐसा करने से उसके दाने फूट सकते हैं और इससे आपके शरीर पर उस दाने के निशान पड़ सकते हैं|
चिकन पॉक्स के लक्षण
- दूषित खाना और पीना इस रोग की सबसे बड़ी वजह है| हम रोड के किनारे से कुछ ऐसी चीजों को खा लेते हैं जो पहले से कटी और बनी होती हैं| जिसमें धूल, मिट्टी पड़ जाने से वह भोज्य पदार्थ दूषित हो जाता है|
- छोटे बच्चों को अचानक से माँ का दूध छुडवाकर उसे खाने पीने की दूसरी चीजें देने से बच्चे को इन्फेक्शन हो सकता है|
चिकन पॉक्स के लक्षण
- इस रोग में रोगी को 3 से 4 दिन तक बुखार रहता है|
- शरीर में कमजोरी महसूस होती है और साथ ही साथ प्रतिरोधक छमता कमजोर पड़ जाती है|
- शरीर पर हल्के लाल रंग के छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं|
- इसमें भूख कम लगती है और उल्टियाँ भी होती हैं|
चिकन पॉक्स के दानों को दूर करने के घरेलू उपाय
- नीम के पेड़ से ताजा हरे पत्तों को तोड़कर उबाल लें| फिर इस पानी के ठंडा हो जाने पर उसी पानी से स्नान करें| इससे उसके दाग़ 19-20 दिन में ख़त्म हो जायेंगे| यह नुस्खा बिलकुल आजमाया हुआ है| इसे जरूर प्रयोग करें|
- इसके निशान को दूर करने में नारियल का तेल रामबाण का कम करता है| निशान पर दिन में 3-4 बार इसके तेल को लगायें| बहुत ही जल्दी आपको असर दिखने लगेगा|
- एलोवेरा को हमेशा से त्वचा के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है| चिकन पॉक्स के दाग़ को मिटाने के लिए आप इसके जेल को दानो पर लगायें| इससे दानों के दाग़ मिटने के साथ-साथ खुजली में भी राहत मिलती है|
दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि आप सबको चेचक यानि चिकन पॉक्स के दानों को दूर करने के बताये गए ये नुस्खे(Chicken pox ka gharelu upchar) जरूर पसंद आये होंगे और आप इसे अपने मित्रों और परिवारजनों के साथ जरूर शेयर करेंगे| जिससे कि वे लोग भी इस चीज का लाभ उठा सकें| धन्यवाद|
Loading...