हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के प्राकृतिक उपाय!

BP kam karne ke gharelu upay

आजकल लोगों की ख़राब दिनचर्या उन्हें हाई ब्लड प्रेशर(bp kam karne ke gharelu upay) का मरीज बना दे रही है| इसका कारण है ज्यादा तनाव लेना, समय पर न खाना, न सोना इत्यादि| हाई ब्लड प्रेशर बढ़ जाने पर रोगी को चक्कर आना, घबराहट महसूस होना, आँखों के सामने धुंधला सा दिखाई देना इत्यादि लक्षण प्रतीत होते हैं| आइये हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं-

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने 8 घरेलू तरीक़े – Bp kam karne ke gharelu upay

  • लहसुन

लहसुन खून के थक्के को एकत्रित नहीं होने देती और शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रोल की स्थिति को सामान्य कर देती है| इसलिए ब्लड प्रेशर को सामान्य स्तर पर लाने के लिए इसे अपने भोजन में जरूर शामिल करें|

  • आवंला और शहद

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने का यह बेहद ही उपयोगी नुस्खा है| एक बड़ा चम्मच आवंला का रस और इतनी ही मात्रा में शुद्ध और साफ़ शहद मिलाकर दिन में दो बार सुबह और शाम लेने से उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर कम  हो जाता है|

  • मेथी दाना पावडर

3 ग्राम मेथी पावडर को सुबह-शाम हल्के गुनगुने पानी के साथ लगातार 15-20 दिनों तक लेने पर हाई ब्लड प्रेशर सामान्य स्तर पर आ जाता है|

  • करेला

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को करेले की सब्जी बनाकर लगातार 25-30 दिनों तक खाने से उनका BP सामान्य हो जाता है|

  • नंगे पावं चलना

हर रोज सुबह-शाम नंगे पैर हरी घास पर 20 से 25 मिनट तक चलने पर ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है|

  • ब्राउन राइस (भूरा चावल)

उच्च रक्तचाप के रोगियों को भोजन में ब्राउन राइस का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रोल, वसा और नमक की मात्रा न के बराबर होती है| इसके साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भोजन में नमक कम प्रयोग करना चाहिए| क्योंकि उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में नमक मुख्य कारक होता है|

  • काली मिर्च

अगर किसी का ब्लड प्रेशर अधिक बढ़ गया हो, तो उसे हल्के गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच काली मिर्च का पावडर डालकर अच्छे से मिलाकर हर 3-3 घंटे पर रोगी को पिलाएं| इससे उसका ब्लड प्रेशर सामान्य हो जायेगा|

  • पपीता

पपीता हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अति लाभदायक होता है| रोगी को पपीता खूब चबा-चबा कर खाना चाहिए इससे बहुत ही जल्दी लाभ मिलता है|

दोस्तों मैं आशा करता हूँ आपको हाई ब्लड प्रेशर को कम करने(bp kam karne ke gharelu upay) के ये नुस्खे पसंद आये होंगे और आप इसे अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ जरूर शेयर करेंगे| क्योंकि आपका एक शेयर उन्हें काफ़ी फायदा दे सकता है|

और हाँ दोस्तों अगर आप हमसे कुछ कहना चाहते हैं या फिर आपका कोई सवाल-जवाब है या फिर आप इसके अलावा कोई और नुस्खा जानते हैं| तो कृपया आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करें| हम आप से जल्द ही संपर्क करने की कोशिश करेंगे|

तब तक के लिए दोस्तों इस पोस्ट को पूरा पढने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद|

Loading...

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here