कैंसर और पथरी जैसी खतरनाक बीमारियों के लिए रामबाण है बथुआ!

Bathua khane ke fayde

बथुए(bathua khane ke fayde) का हम अपने भोजन में कई रेसिपी बनाने में प्रयोग करते हैं| पर क्या आप जानते हैं कि यह हमारा स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है? बथुए से हम साग, सब्जी, दाल, कचौरी, रोटी, पराठा कई चीजें बना सकते हैं| इसे आप सब्जी मंडी या किसी ठेले पर सब्जी बेचने वाले से खरीद सकते हैं|

आइये बथुए के कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में जानते हैं|

“पतंजलि चिकित्सालय के आचार्य बालकृष्ण जी ने बताया है कि अगर शरीर में किसी भी कारणवश गाँठ बन रही हो तो उसमें बथुए का प्रयोग किस प्रकार किया जाय|”

लीवर की गाँठ को ठीक करने में उपयोगी

इसके लिए ताजा बथुए को तोड़कर इसको जड़ सहित एक डब्बे में भरकर सुखा लें| फिर उसके बाद इसको पीसकर पावडर बना लें|

इसके 10 ग्राम पावडर को लेकर 400 ग्राम पानी में उबालें, और जब यह अच्छे से पक कर सिर्फ 50 ग्राम रह जाय तो उसे छानकर काढ़े को पी लें|

इस नुस्ख़े से जल्दी ही लीवर की गाँठ खुल जाती है और साथ ही साथ कैंसर की संभावना न के बराबर हो जाती है| और जहाँ तक पथरी का सवाल है तो इसका काढ़ा इसमें बहुत उपयोगी है| यह बथुआ सिर्फ साग ही नहीं बल्कि कई खतरनाक बीमारियों में लाभकारी है|

पेट के कीड़े में फायदेमंद

अगर बच्चों के पेट में कीड़े पड़ जाएँ तो उसे बथुए का साग खिलाएं| इससे उसके पेट के कीड़े मर जाते हैं|

आँखों की रौशनी बढ़ाने में लाभकारी

बथुए के साग में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पायी जाती है| जो आँखों के लिए बहुत उपयोगी है|

दोस्तों मैं आशा करता हूँ आपको बथुए खाने के ये फ़ायदे(bathua khane ke fayde) अच्छे लगे होंगे और आप इसे अपने मित्रों और परिवारजनों के संग जरूर शेयर करेंगे| क्योंकि आपका एक शेयर किसी की जान बचा सकता है| इस पोस्ट को पूरा पढने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद|

Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here