बाल लम्बे करने के घरेलू उपाय!

Balo ko lamba karne ka tarika

लम्बे और सुन्दर बाल(balo ko lamba karne ka tarika) हर किसी को पसंद होते हैं| बालों का सही प्रकार से देखभाल न करना, बालों को हमेशा कलर करते रहना, गलत खान-पान इन सबसे हमारे बाल टूटने लगते हैं| बालों पर बाज़ार के हेयर कलर का उपयोग न ही करें तो बेहतर होगा क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल्स बालों को जल्दी ख़राब कर देते हैं|

जहाँ तक बालों की खूबसूरती की बात है तो ये सर का ताज है| आप इसकी जितनी देखभाल करेंगे ये उतने ही चमकदार, खूबसूरत, लम्बे और मजबूत बनेंगे| आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलु उपायों के बारे में जिनसे आपके बाल काले, लम्बे और घने बन जायेंगे…

बालों को लंबा करने के घरेलु उपाय – balo ko lamba karne ka tarika

  • प्याज

आप हमेशा से ही इसे सलाद और खाने के रूप में प्रयोग करते आ रहे होंगे| लेकिन क्या आप जानते हैं? इसका रस बालों को झड़ने से बचाने के साथ-साथ उसकी जड़ों को मजबूती प्रदान करता है| इसके रस में बालों के संक्रमण को रोकने वाला बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है| जो बालों को पतला होने से बचाता है|

  • नीम्बू का रस

नीम्बू में सिट्रिक एसिड मौजूद होता है| जिससे बालों में चमक आती है और इससे बाल चमकदार बनते हैं तथा साथ ही साथ बालों की रूसी से भी निज़ात मिल जाता है|

  • हरे धनिये का रस

बालों को लम्बा करने का एक बेहतरीन घरेलु उपाय है धनिया| इसके रस को निकालकर बालों में लगायें| इससे आपके बाल महीने भर में बढ़ने लगेंगे|

  • मेहंदी

मेहंदी बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर का काम करती है| बालों को लंबा करने के लिए इसके कप पावडर में आधा कप दही मिलाकर लगाने से बालों की जडें मजबूत बनती हैं और इसके साथ ही साथ बाल भी घने हो जाते हैं|

दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि बालों को लम्बा करने(balo ko lamba karne ka tarika) के लिए बताये गए ये नुस्खे आपको काफ़ी पसंद आये होंगें| अगर आपको ये नुस्खे पसंद आये हों तो इसे अपने परिवारजनों एवं मित्रों संग जरूर शेयर करें| जिससे कि इससे उन लोगों को भी लाभ मिल सके! इस पोस्ट को पूरा पढने के लिए आप सभी का धन्यवाद!

Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here