बाल अगर लम्बे और घने हों(balo ko badhane ka tarika) तो सुन्दरता में चार चाँद लग जाता है| हर स्त्री और पुरुष का सपना होता है कि उनके भी बाल लम्बे और घने हों, और लोग उनके बालों की तारीफ़ करें| अगर आप लोग अपने बालों को बढ़ाना चाहते हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपकी काफ़ी हद तक मदद कर सकते हैं|
बालों को लम्बा करने का 5 घरेलू नुस्खा – Balo ko badhane ka tarika
- प्याज का पानी
बालों को लम्बा और चमकदार बनाने हेतु अपने बालों को प्याज के पानी से धोएं|
कैसे तैयार करें प्याज का पानी?
एक प्याज को लें उसे 4 कप पानी में डालकर उबालें| जब वह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो उसके पानी से अपने बालों को धुलें| इससे आपके बाल बढ़ने के साथ-साथ उसको जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे|
- बादाम का तेल
यह बेहद ही उपयोगी नुस्खा है| इसके लिए एक कटोरे को लेकर इसमें 3 चम्मच बादाम के तेल को डालकर उसे गर्म करें, और फिर हल्का ठंडा हो जाने के बाद इसे अपने बालों पर लगा लें| उसके ठीक 40 मिनट बाद अपने बालों को ठन्डे पानी से धो लें| इस तेल के प्रयोग से आपके बाल लम्बे और खूबसूरत हो जायेंगे|
- आवंले के रस का प्रयोग करें
आवंला में पाया जाने वाला विटामिन c बालों की लम्बाई बढ़ाने में बहुत उपयोगी होता है| इसके रस को निकालकर अपने बालों की जड़ों में अच्छे से लगायें| फिर उसके आधे घंटे बाद इसे साफ़ पानी से धो लें|
- तनाव कम लें
अधिक तनाव से स्वास्थ्य ख़राब होता है, और स्वास्थ्य ख़राब होने से बालों का विकास रुक जाता है| इसलिए जरूरी ये है कि अपने तनाव को कम करें|
- अरंडी का तेल(Caster Oil)
बालों को लम्बा और घना बनाने के लिए कास्टर आयल किसी रामबाण नुस्खे से कम नहीं है| इसके तेल को रात को सोने से पहले लगायें और फिर सुबह इसे नहाने के दौरान सादे पानी से धुल लें| इसको कुछ दिन तक इसी प्रकार प्रयोग करने से आपके बाल मजबूत होने के साथ-साथ लम्बे भी हो जायेंगे|