हमारी ख़राब जीवनशैली और खानपान बालों के झड़ने(Balo ka girna rokne ke upay) और टूटने का मुख्य कारण है| इसके साथ-साथ बालों की अच्छे से देखभाल न करना भी एक बड़ा कारण है| इस समस्या से आदमी, औरत, बच्चे, बूढ़े हर कोई परेशान है|
कुछ लोगों के बाल मौसम बदलने, स्थान बदलने से थोड़ा बहुत झड़ सकते हैं| लेकिन अगर ये बहुतायत मात्रा में झड रहे हैं तो फिर यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है|
किन कारणों से झड़ते हैं आपके बाल?
- पर्याप्त मात्रा में नींद न लेना
- बालों को तेल न करना
- सर में अधिक मात्रा में dandruff होना
- बालों को लम्बे समय तक न धोना
- बाजारू शैम्पू का अधिक प्रयोग करना
इन घरेलू उपायों को अपनाने से आपके बाल नहीं झडेंगे – Balo ka girna rokne ke upay
- सरसों का तेल लगायें
बालों में बाजार के रेडीमेड तेल लगाने से बेहतर है कि सरसों का तेल हल्का गर्म करके बालों में लगायें| इससे हेयर फाल की शिकायत दूर होती है| ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसके तेल को लगाने के बाद 10-15 मिनट हल्के हाथों से पूरे सर का मसाज करें|
- बालों में मेथी का पेस्ट लगायें
बाल झड़ने से रोकने के उपाय में यह नुस्खा अति लाभदायक है| एक मुट्ठी मेथी के दानों को रात भर भिगोकर सुबह उसे पीसकर पेस्ट बना लें| उस पेस्ट को बालों की जड़ों में अच्छे से लगायें| पेस्ट को आधे घंटे तक वैसे ही लगे रहने दें| इससे हेयर फॉल कम होता है और बाल मुलायम बनते हैं|
- आमला
बालों का झड़ना कम करने में आमला सदियों से उपयोगी माना जाता रहा है| आमले के चूर्ण का पेस्ट बनाएं| उसके बाद इस पेस्ट को बालों में लगायें| फ़िर आधे घंटे बाद बालों को धो लें| इसके प्रयोग से बालों का झड़ना कम होता है और बाल घने एवं लम्बे बनते हैं|
- दही
यह बहुत ही अच्छा घरेलू उपाय है| यह हमारे बालों के लिए जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है| 1 नीम्बू के रस और 1 कटोरी दही को मिलाकर एक लेप बना लें| फिर इस लेप को नहाने के आधा घंटा पहले बालों में लगा लें और जब यह सूख जाय तो इसे धो लें| इस उपाय के प्रयोग से बालों का झड़ना कम हो जाएगा|
HOW TO REGAIN HAIR?