अस्थमा की समस्या के लिए 5 घरेलु उपाय!

Asthma ka desi ilaj in hindi

अस्थमा को हम दमा के नाम से भी जानते हैं| इसका अटैक कभी भी आ सकता है, और कभी-कभी तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है| इसलिए दमा यानि अस्थमा से बचने के लिए इन घरेलू उपायों(asthma ka desi ilaj in hindi) के बारे में हमें पता होना बहुत जरूरी है|

अस्थमा की समस्या के लिए उपयोगी घरेलू उपाय – Asthma ka desi ilaj in hindi

1- केला
एक पका हुआ केला लेकर उसमें 2 ग्राम काली मिर्च का पावडर केले में चीरा लगाकर भर दें| फिर उसके बाद उस केले को केले के वृक्ष के पत्तों से लपेटकर डोरी से बाँधकर लगभग 3 घंटों के लिए रख दें| फिर उसके बाद उस केले को आग में इस प्रकार भुने कि केवल केले के वृक्ष का पत्ता जले| ठंडा हो जाने के बाद इसके छिलके को उतारकर केला खा लें| इसका सेवन करने से दमा में निश्चित लाभ मिलता है|

2- लहसुन
लहसुन दमा के इलाज में बहुत फायदेमंद है| 30 ml दूध में 5 लहसुन की कलियों को लेकर उबाल लें| और फिर हल्का ठंडा होने के बाद सिप ले करके इसे पीयें| इससे काफ़ी फ़ायदा मिलता है|

3- कपूर और सरसों के तेल का मिश्रण
दो ढक्कन सरसों के तेल में आधा कपूर डालकर गर्म कर लें| फिर उसके बाद इसे हल्का ठंडा होने पर छाती और कमर पर मालिश करें| इस तरह लगभग एक सप्ताह तक इस तेल से मालिश करें| इससे दमा के लक्षण कम होने लगते हैं|

4- अजवाइन
दमा के रोगी एक कप पानी में आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबालें और फिर उस पानी से निकलती भाप लें| यह घरेलू तरीका बहुत ही उपयोगी है|

5- मेथी का काढ़ा
मेथी का काढ़ा दमा के रोगियों के लिए रामबाण से कम नहीं है| इसके काढ़े को तैयार करने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच मेथी डालकर उबाल लें| फिर इस काढ़े को हल्का ठंडा हो जाने के बाद सुबह-शाम इस मिश्रण को चाय की तरह पीने से अस्थमा के रोग में निश्चित ही लाभ मिलता है|

दोस्तों अस्थमा के इलाज के लिए बताये गए उपरोक्त घरेलू उपाय आपको कैसे लगे? कृपया नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमें कमेंट करके बताएं और अगर आप इसके अलावा कोई और घरेलू नुस्खा जानते हैं तो हमसे जरूर शेयर करें| इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद|

Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here