अनिद्रा (anidra ka upchar in hindi) आजकल हर कामकाजी भारतीय की परेशानी है| यह हमारे ख़राब जीवन शैली से उत्पन्न नींद की परेशानी है| अगर अनिद्रा (anidra ka upchar in hindi)का समय पर इलाज न किया जाय तो यह गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है|
डॉक्टरों का कहना है कि हर व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए कम से कम 7-8 घंटे अवश्य सोना चाहिए| लेकिन नौकरी, काम का प्रेशर, व्यस्त दिनचर्या, और आगे भागने की होड़ में हम नींद को भूल ही गए हैं| और तो और नींद की पूर्ति के लिए हम नींद की गोलियां तक लेकर खाते हैं| जो हमारे सेहत के लिए हानिकारक होती है| नींद की गोली खाने से बेहतर है कि हम कुछ घरेलू उपायों को आजमायें| जिससे हमारे शरीर की थकावट भी दूर हो और साथ ही साथ हम भरपूर नींद भी ले सकें|
अनिद्रा को दूर भगाने के 4 घरेलू उपाय – Anidra ka upchar in hindi
- हरी साग-सब्जियां अधिक मात्रा में खाएं
हरी साग-सब्जियां न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती हैं बल्कि इससे हमारे नींद में भी लाभ मिलता है| रात को गर्मागर्म रोटी में देशी घी लगाकर पालक के साग के साथ खाएं| इससे बहुत ही अच्छी नींद आती है|
- Aromatherapy(एरोमाथेरेपी)
सुगंध से हमारे मष्तिष्क पर बहुत असर पड़ता है| मेरे कुछ दोस्त जानने वाले रात को सोते वक्त अपने तकिये के नीचे चमेली और लेवेंडर का फूल रखकर सोते हैं| वो बताते हैं कि इनसे उन्हें बहुत अच्छी नींद आती है| और कुछ के घर में बालकनी में रजनीगंधा तथा इसी तरह के कई सुगन्धित पौधे लगे हैं| जिससे रात में बेहतर नींद आती है|
- योग
योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें| सुबह और शाम योग करने से बेहतर नींद आती है और शरीर भी तंदरुस्त रहता है| योग में उं की ध्वनी के साथ-साथ अनुलोम-विलोम प्राणायाम किया जा सकता है|
- ग्रीन टी
ग्रीन टी पीने से चुस्ती और फ्रेशनेस दोनों महसूस होती है और व्यक्ति तनाव मुक्त हो जाता है| शाम को इस ड्रिंक को पीने से बहुत गहरी नींद आती है|