अमरुद (Guava) के 10 अदभुत गुण!
अमरुद स्वादिष्ट एवं ठंडा फल है. अमरुद में विटामिन c सेब तथा नारंगी से अधिक पाया जाता है. इसमें विटामिन b-1 तथा निकोटिन भी पाए जाते हैं| भोजन को पचाने में अमरुद बहुत ही ज्यादा उपयोगी है| कई लोग इसको जामफल के नाम से भी जानते हैं| आइये अमरुद के गुणों के बारे में जानते हैं…
1- स्वास्थ्य संतान
अमरुद एक पौष्टिक फल है| गर्भावस्था में महिला को इस फल का नियमित सेवन करना चाहिए इससे बच्चा हष्ट-पुष्ट पैदा होता है|
2- हड्डियाँ कमजोर
हड्डियाँ कमजोर होने पर इस फल का नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियाँ मजबूत बनती हैं|
3- हर्निया
यूकेलिप्टस के 5 पत्ते, जामुन के 5 पत्ते, अमरुद के 5 पत्ते और आम के 5 पत्ते इनको लेकर धो लें और फिर एक लीटर पानी में छोटे-छोटे टुकडे करके उबालें| उबलने के बाद जब पानी लगभग 250 ग्राम रह जाए तो उसे छानकर ठंडा करके हर रोज एक बार पीयें| ऐसा लगातार दो हफ्ते तक प्रयोग करें, इससे हर्निया में बहुत जल्दी लाभ मिलेगा|
4- दाद, खुजली, फोड़े-फुंसी एवं रक्त विकार हो गया हो तो 4 हफ़्ते तक हर रोज दोपहर को लगभग पाव भर अमरुद खाने से इन सारी समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा|
5- दस्त
पके हुए दो अमरुद और मिश्री दिन में 3 बार खाने से दस्त में तुरंत लाभ मिलता है|
6- कफयुक्त खांसी हो तो एक अमरुद को आग में भुनकर खाने से लाभ होता है|
7- गठिया
अमरुद के 20-25 हरे पत्तों को लेकर जहाँ पर सूजन हो वहां पर लेप करें| बहुत ही जल्दी लाभ मिलेगा|
8- पेट दर्द
जब पेट दर्द हो रहा हो तो 2-3 अमरुद में नमक डालकर खाने से पेट दर्द में आराम मिलता है|
9- दांत-दर्द
अमरुद के पत्तों को चबाने पर दांत दर्द, मसूड़ों में दर्द, सूजन आदि में बहुत जल्दी लाभ मिलता है|
10- आंतो की सूजन
अमरुद के सात पत्तों को काटकर छोटे-छोटे टुकड़े करके दो कप पानी में आधा नीम्बू निचोड़कर उबालें| फिर उसके बाद पानी आधा रहने पर छानकर स्वादानुसार चीनी मिलाकर सुबह-शाम पीयें लाभ होगा!
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने मित्रों और परिवार के साथ शेयर जरूर करें जिससे वे लोग भी इसका लाभ उठा सकें!